Home डेली न्यूज़ जल सेवा करने प्याऊ पर पहुंचे साई सेन्टर के युवा खिलाड़ी मानवीय...

जल सेवा करने प्याऊ पर पहुंचे साई सेन्टर के युवा खिलाड़ी मानवीय संवेदना समिति सचिव का किया सम्मान पिलाया पानी

80
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़ । खेल के क्षेत्र में जिले का नाम देश में गौरवान्वित करने वाली युवा तरुड़ाई का उत्साह यहाँ उस समय देखने की मिला, जब उन्होंने सुबह से बस स्टैंड पहुंचकर जल सेवा दी । समिति द्वारा संचालित निशुल्क प्याऊ पर मौजूद युवा खिलाडिय़ों ने समिति के कार्यो के वारे में जानकारी जुटाई, साथ ही सेवा करने की प्रेरणा ली। स्थानीय बस स्टेंण्ड पर सुबह 7: 30 साढ़े सात बजे साइकिलों से अपनी युनिफॉर्म में जैसे ही साई हॉस्टल के पुरुष एवं महिला युवा खिलाड़ी पहुंचें। स्टेन्ड पर चहल पहल नजर आने लगी। युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा थाए सेवा भावना को प्रदर्शित करते हुए बच्चों ने राहगीरों को पानी पिलाना शुरू कर दिया। सेवा के दौरान ही उन्होंने समिति के सचिव से समिति के कार्यों के बारे में जानकारी जुटाई और सेवा के टिप्स भी लिये। इस दौरान मनीराम कठेल ने बताया कि सेवा के किये समर्पण और इच्छाशक्ति का होना अत्यंत आवश्यक है। मानव सेवा, प्राणियों की सेवा के किये उम्र कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने गर्मी के मौसम में बच्चों से भी लोगों को पानी पिलाने एवं पशु पक्षियों का ख्याल रखने का आव्हान किया। इस अवसर पर साई हास्टल के केन्द्र प्रभारी देवेश चंदेल, प्रिंस कुमार सेन, हांकी कोच खेलो इंडिया सेंटेर टीकमगढ़ कृतिका चन्द्रा, साफ्टबाल खिलाड़ी संकल्प झा, विक्की सेन, हाँकी खिलाड़ी आलीशान खान एवं राधिका सहित अनेक युवा खिलाडिय़ों ने समिति के कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने समिति सचिव मनीराम कठेल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधी जाहिद खान, स्वतंत्र जैन, कैलाश नारायन श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण शर्मा, देवेन्द्र योगी, इरफान, कल्लू विश्वकर्मा सहित अनेक युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here