Home डेली न्यूज़ भैंस चोरी के शक में पिता-पुत्र का अपहरण, कमरे में बंद कर...

भैंस चोरी के शक में पिता-पुत्र का अपहरण, कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा

14
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भैंस चोरी के शक में कुछ लोगों ने एक पिता और पुत्र का कथित रूप से अपहरण कर उन्हें कमरे में बंद कर बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने दोनों पीडि़तों को जबरन पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और घंटों तक डंडों व लात-घूंसों से पिटाई की। वायरल वीडियो में एक स्थानीय व्यक्ति घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों की करतूत का खुलासा करता दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में समय-समय पर पशु चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन केवल शक के आधार पर किसी को बंधक बनाकर कानून हाथ में लेना बेहद गंभीर मामला है। घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पीडि़त परिवार ने आरोप लगाया है कि भैंस चोरी का कोई ठोस सबूत नहीं होने के बावजूद उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। परिवार ने प्रशासन और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है तथा घटना में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here