Home डेली न्यूज़ खेत में आग लगाने पर प्रशासन सख्त, किसानों पर पानी फेरने की...

खेत में आग लगाने पर प्रशासन सख्त, किसानों पर पानी फेरने की नौबत

22
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के कृष्ण विश्वविद्यालय के समीप वेयर हाउस के बगल स्थित खेतों में देर रात्रि एक किसान द्वारा फसल अवशेष में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया, जिससे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना ललोनी तिराहा के पास की बताई जा रही है।
प्रशासन द्वारा पहले ही खेतों में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर के निर्देशों के बाद प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है, इसके बावजूद किसान द्वारा रात्रि में आग लगाए जाने की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण कराया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here