Home डेली न्यूज़ पन्ना जिले के मझगांय और रूंझ परियोजना से प्रभावित लोगों की शिकायतों...

पन्ना जिले के मझगांय और रूंझ परियोजना से प्रभावित लोगों की शिकायतों से पन्ना के स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया है: कलेक्टर छतरपुर

19
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल ने बताया कि जानकारी अनुसार पन्ना जिले के कुछ ग्राम मझगांय और रूंझ परियोजना से प्रभावित हुए है। उन ग्रामों के ग्रामवासियों ने इक_ा होकर केन बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत ढोडऩ डेम का काम प्रभावित किया है। इन लोगों की मुआवजा वितरण के संबंध में कुछ शिकायतें है। उन सभी शिकायतों को स्थानीय प्रशासन को प्रेषित किया गया है। साथ ही स्थानीय प्रशासन पन्ना के साथ निरंतर बात की जा रही है। कि अगर मुआवजा वितरण में कुछ विसंगती है तो उनका फिर से सर्वे कराते हुए निराकरण कराएं।इसके अलावा छतरपुर जिले के 14 ग्राम केन बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्राम है। उनमें से कुछ लोगों के द्वारा शिकायतें प्रस्तुत की गई थी। जिसका पुन: पूर्व में ही जिला स्तर पर टीम गठित कर सर्वे का काम निरंतर जारी है। कुछ ग्रामों का सर्वे का काम पूरा भी हो चुका है। आगे भी सर्व कार्य जारी रहेगा। स्थानीय प्रशासन पूरे तरीके से ग्रामवासियों के साथ है। कलेक्टर ने कहा कोई भी जो अगर पात्र है तो उसका नाम नहीं छूट पाएगा। इसके अलावा किसी की अगर कोई शिकायत हो तो वह विधि अनुसार कलेक्टर ऑफिस या एसडीएम ऑफिस में दें सकतें हैं। जिसका समय सीमा में निराकरण किया जाएगा।किसी भी प्रकार की अफवाहों में न आए प्रशासन लोगों के साथ है: कलेक्टरकलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अपील करते हुए कहा कि जो लोग डेम स्थल पर इक_े है। उन सभी से अनुरोध है कि स्थानीय प्रशासन से समन्वय करते हुए शिकायते प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि पन्ना जिले के लोग अपने प्रशासन से बात करें। कलेक्टर ने कहा छतरपुर के लोगों से निरंतर संपर्क स्थापित किया जा रहा है। लोग प्रशासन के साथ निरंतर बातचीत कर सकते है। किसी भी प्रकार की अफवाहों एवं अनर्गल बातों में न आए। स्थानीय प्रशासन आपकी मदद के लिए तत्पर है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here