Home डेली न्यूज़ राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी की अध्यक्षता में स्थानीय जटाशंकर होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में छत्रसाल व्यापारी महासंघ सहित जिले के विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर व्यापारियों को आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को समझना और उनके समाधान के लिए सीधा संवाद स्थापित करना रहा।बैठक के दौरान जिले के व्यापारियों ने जीएसटी रिटर्न की जटिलताओं को लेकर अपनी प्रमुख चिंताएं साझा कीं। व्यापारियों ने मांग रखी कि जीएसटी रिटर्न भरने की प्रक्रिया को इतना सरल बनाया जाए कि व्यापारी स्वयं इसे आसानी से संचालित कर सकें, जिससे वे अनावश्यक तकनीकी उलझनों और अतिरिक्त खर्चों से बच सकें। इसके साथ ही आयकर रिटर्न की प्रक्रिया को भी अधिक सहज और सुलभ बनाने पर जोर दिया गया, ताकि छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी बिना किसी परेशानी के अपना कर अनुपालन कर सकें। अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी ने सभी संगठनों के सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए बिंदुओं और सुझावों को भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों और शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाएगा। बैठक के अंत में व्यापारी हितों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि इस संवाद से भविष्य में व्यापारिक नीतियों में सरलता आएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here