Home डेली न्यूज़ 6 साल बाद अपने सारथी के गांव दोबारा पहुंचे बागेश्वर धाम

6 साल बाद अपने सारथी के गांव दोबारा पहुंचे बागेश्वर धाम

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। विदेश यात्रा से लौटकर आए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री क्षेत्रीय भ्रमण में भी समय-समय पर जाकर लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करते हैं। 6 वर्ष पहले राजनगर रोड में स्थित ग्राम रामनगर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर गए थे। विगत रोज दोबारा वहीं जाकर लोगों से भेंट की और मिलकर रहने का संदेश दिया। महाराजश्री की सरलता और सौम्यता से लोग बेहद प्रभावित हैं। ज्ञात हो कि महाराजजी का वाहन चलाने वाले सारथी इसी गांव के निवासी हैं।रामनगर के ग्रामीण बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर को अपने बीच पाकर बेहद प्रफुल्लित हुए। गांव में स्थित रामजानकी मंदिर के प्रांगण में महाराजश्री ने लोगों को आशीर्वचन दिए। उन्होंने लोगों से कहा कि प्रत्येक मंगल एवं शनिवार को सभी लोग मंदिर में एकत्रित होकर सुंदरकाण्ड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें। एक-दूसरे से मेलमिलाप होने से एकता रहेगी और आपसी मतभेद दूर होंगे। उन्होंने कहा कि सभी सनातनी स्वयं मस्तिष्क में तिलक लगाएं एवं बच्चों का भी तिलक करें। महाराजश्री ने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि एकजुटता न होने पर वहां हिन्दुओं को सताया जा रहा है। सभी लोग मिलकर धार्मिक कार्यों में भागीदार बनें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here