Home डेली न्यूज़ दिव्यांग प्रोत्साहन राशि के लिए दर-दर भटकता युवक

दिव्यांग प्रोत्साहन राशि के लिए दर-दर भटकता युवक

34
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में एक दिव्यांग युवक अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के सामने पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। मस्तान शाह कॉलोनी रानी तलैया निवासी 25 वर्षीय रिजवान अहमद ने बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2025 को हुई थी और उसकी पत्नी भी दिव्यांग है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है।रिजवान ने बताया कि वह पिछले लगभग छह महीनों से दिव्यांग प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए विभिन्न विभागों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसे केवल आश्वासन ही मिला है। बार-बार प्रयासों के बावजूद उसे योजना का लाभ नहीं मिल सका, जिससे वह आर्थिक संकट से जूझ रहा है।जनसुनवाई के दौरान जब वह अधिकारियों का इंतजार कर रहा था, तभी जिपं सीईओ नम: शिवाय अर्जरिया वहां पहुंचे और उन्होंने युवक की समस्या को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए शीघ्र प्रोत्साहन राशि दिलाने का आश्वासन दिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here