Home डेली न्यूज़ नवरात्रि पंचमी पर छतरपुर में भव्य प्रभात फेरी

नवरात्रि पंचमी पर छतरपुर में भव्य प्रभात फेरी

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर पंचमी तिथि के अवसर पर सोमवार की सुबह छतरपुर में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। यह प्रभात फेरी प्रात: 5:40 बजे पठापुर रोड स्थित राम जानकी मंदिर प्राणघर से शुरू होकर खेरी की देवी माता, खड़े हनुमान जी और हनुमान टोरिया होते हुए पुन: राम जानकी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में राम नाम की धुन के साथ भक्तों ने जुलूस निकाला, जो प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रभात फेरी का विशेष आकर्षण केंद्र बना रहा।प्रभात फेरी की अगवानी मातृशक्ति ने बड़ी श्रद्धा से की। इस दौरान बाल कलाकार माही सोनी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 9 कन्याओं को नवदुर्गा के स्वरूप में सजाना था। इन कन्याओं के दर्शन के लिए मोहल्ले वासियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और माथा टेका।महात्मा पुरुषोत्तम महाराज की उपस्थिति में शहर के गणमान्य नागरिकों, बड़ी संख्या में महिलाओं और भक्तजनों ने इस आयोजन में भाग लिया। पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साह से भर गया। प्रभात फेरी के दौरान भजन-कीर्तन और राम नाम की धुन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here