Home डेली न्यूज़ बाइक-पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

बाइक-पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

62
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। राजनगर क्षेत्र में रनेह फॉल रोड पर भवानीपुरा गाँव के पास बीती रात 11:30 बजे एक बाइक और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए थे, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को खजुराहो से जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मृतक का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को जिला अस्पताल में किया गया
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पन्ना जिले के ग्राम बनहारी का रहने वाला कंदी पुत्र सरजू आदिवासी उम्र 25 वर्ष अपने साथी भोला आदिवासी उम्र 25 वर्ष और संतु पुत्र पूरन आदिवासी उम्र 12 वर्ष के साथ, बीती रात बाइक से करिया बीजो गाँव से धुन्चू गाँव की ओर जा रहा था, तभी रनेह फॉल रोड पर भवानीपुरा गाँव के पास उनकी बाइक एक पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें खजुराहो अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कंदी आदिवासी की मौत हो गई, जबकि भोला और संतु का इलाज जारी है।  मृतक कंदी का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को जिला अस्पताल में किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here