Home डेली न्यूज़ बकरी के खेत में घुसने पर हुआ खूनी संघर्ष

बकरी के खेत में घुसने पर हुआ खूनी संघर्ष

76
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम गहरवार में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बकरी के खेत में घुस जाने जैसी छोटी सी बात पर दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं सहित परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सोमवार को न्याय की आस में पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की गुहार लगाई।
जानकारी के मुताबिक विवाद तब शुरू हुआ जब पीड़ित पक्ष की बकरी पड़ोस के खेत में चली गई। इसी बात को लेकर विकास सिंह, मुलायम सिंह, राजेन्द्र और शिवम सहित उनके अन्य साथियों ने पीड़ित परिवार को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर की महिलाओं को भी नहीं बख्शा। मारपीट में दो बुजुर्ग महिलाओं के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी जख्मी हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। घटना के तुरंत बाद ईसानगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला तो दर्ज कर लिया गया है, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती के चलते नामजद आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने एसपी को सौंपे आवेदन में बताया कि आरोपी उन पर लगातार नजर रख रहे हैं और समझौते का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के रसूख और उनकी धमकियों से पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और विवेचना जारी है, साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here