छतरपुर। शहर के गहोई धाम में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में एक भव्य एकदिवसीय आयोजन शनिवार को किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने अपने गुरु के प्रति श्रद्धा और भक्ति अर्पित की। उल्लेखनीय है कि यह आयोजन हर साल श्रद्धालुओं के बीच आध्यात्मिक उत्साह का केंद्र रहता है। सोमवार को गहोई धाम में आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में अयोध्या के श्याम सुंदर महाराज ने अपने शिष्यों और भक्तों को दर्शन दिए। भक्त राजेंद्र नीखरा ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष गुरु पूर्णिमा से पहले किया जाता है, जिसमें तमाम भक्त गुरु पूजन के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गहोई धाम पहुंचे और गुरु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में भजन, गुरु वंदना और आध्यात्मिक प्रवचन भी हुए, जिससे माहौल दिव्य हो गया।









