Home डेली न्यूज़ प्राण प्रतिष्ठा के समापन पर विशाल भण्डारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

प्राण प्रतिष्ठा के समापन पर विशाल भण्डारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

49
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के ग्राम बृजपुरा में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। नव निर्मित श्री प्रकटेश्वर बालाजी सरकार मंदिर में विराजमान हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जबकि आज ग्राम में जलविहार भी निकाला गया।बताया गया कि यह हनुमान जी की मूर्ति किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि के दौरान ब्रह्मदेव मंदिर में रखी गई थी, जहां यह कई दिनों तक विराजमान रही। ग्रामवासियों की सहमति से मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा का निर्णय लिया गया। मंदिर परिसर में 20 फरवरी से 26 फरवरी तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से हरि इच्छा तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया, जिसका वाचन राहुल मिश्रा ने किया।26 फरवरी को कथा की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें देर रात्रि तक वीर चक्रधारी ग्रुप कानपुर के कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और काली के स्वरूप की भव्य प्रस्तुतियां दी गईं।ग्राम पंचायत बृजपुरा के सरपंच आदित्य पंकज मिश्रा ने बताया कि समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऐसे आयोजनों से गांव में आध्यात्मिक वातावरण मजबूत होता है और सामाजिक एकता को बल मिलता है। इस कार्यक्रम ने पूरे ग्राम में भक्ति और उत्साह का माहौल सृजित किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here