Home डेली न्यूज़ छतरपुर में बोर्ड परीक्षा का शानदार आगाज: उर्दू पेपर में छात्रों ने...

छतरपुर में बोर्ड परीक्षा का शानदार आगाज: उर्दू पेपर में छात्रों ने जताया संतोष

85
0
Jeevan Ayurveda

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। जिले में पहला पेपर उर्दू विषय का सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते छात्रों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। तैयारी अच्छी होने और पेपर उम्मीद के मुताबिक आने से विद्यार्थी बेहद प्रसन्न नजर आए। छात्रा अम्बिया खातून और अंशिका ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, तैयारी अच्छी थी, पेपर भी शानदार गया। उन्होंने बताया कि सवाल पूरी तरह से अपेक्षित पैटर्न पर आधारित थे और उन्होंने अच्छे से उत्तर लिख पाए।जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने परीक्षा के दौरान चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कोई अनुचित गतिविधि नहीं हुई। हालांकि जिले में उर्दू विषय चुनने वाले छात्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन प्रबंधन में कोई कमी नहीं रखी गई। इसके साथ ही कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी आज आयोजित की गईं। आट्र्स और बायो संकाय से जुड़े विषयों के पेपर में छात्रों में खासा उत्साह देखा गया। वरिष्ठ कक्षाओं के परीक्षार्थियों ने सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपनी उत्तर पुस्तिकाएं भरीं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here