Home डेली न्यूज़ तालाब में मिला नगर परिषद कर्मचारी का शव, पुलिस जांच में जुटी

तालाब में मिला नगर परिषद कर्मचारी का शव, पुलिस जांच में जुटी

36
0
Jeevan Ayurveda

। नगर परिषद बिजावर में कार्यरत कर्मचारी सचिन चौबे का शव रविवार को ककरेहटी तालाब से बरामद हुआ। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
परिजनों के अनुसार, सचिन चौबे रविवार शाम से लापता थे। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि तालाब के पास एक लावारिश बाइक खड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक की पहचान परिजनों द्वारा की गई। साथ ही स्थानीय लोगों ने भी बताया कि रविवार शाम को सचिन को तालाब के पास देखा गया था।
इसके बाद पुलिस ने चारों ओर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। चूंकि तालाब पानी से भरा हुआ था, इसलिए छतरपुर से एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद सचिन का शव तालाब से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बाद में परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here