Home डेली न्यूज़ संतों के सानिध्य में बालाजी बस्ती का हिंदू सम्मेलन भव्य रूप से...

संतों के सानिध्य में बालाजी बस्ती का हिंदू सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित हो रहे हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला के अंतर्गत छतरपुर के घनश्याम मैरिज गार्डन में बालाजी बस्ती हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी एवं स्वयंसेवकों एवं बड़ी संख्या में माताओं बहनों की सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात से पधारे संत नवल किशोर दास जी महाराज उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथियों में जानराय टोरिया के महंत भगवान दास श्रृंगारी जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन विभाग संयोजक अरुण देव खरे, कौशल्या देवी एवं समाजसेवी सुनील असाटी अनुसूचित जाति के विभाग संयोजक मुन्ना महोबिया मंचासीन रहे। समिति सदस्य योगेश सिन्हा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, मंच संचालन गिरजा पाटकर ने किया।मुख्य अतिथि संत नवल किशोर दास जी महाराज ने अपने प्रेरक उद्बोधन में समाज को एकता का संदेश देते हुए कहा कि जाति-पात के भेदभाव को त्यागकर सभी हिंदुओं को एकजुट होकर रहना होगा। उन्होंने बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो सुरक्षित रहोगे संदेश देते हुए का सामाजिक समरसता और संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से भारत माता की भव्य एवं दिव्य आरती संपन्न कराई गई, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।अंत में सुधीर अरजरिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया। समरसता भोज के साथ सम्मेलन का विधिवत समापन हुआ।इस अवसर पर बिट्टू चौरसिया, बाला प्रसाद चौरसिया,पवन कबीरपंथी, योगेश सिन्हा,श्रीकांत मिश्रा हरीश सेनी पंकज भार्गव,अभिषेक असाटी,सूरज बुंदेला गणेश असाटी, अनिरुद्ध जी असाटी, रजनी असाटी, पंकज असाटी दीपेंद्र असाटी, कालीचरण सेन सतेंद्र जैन, बिल्ले जैन, अजीत जैन, नितिन समारी सहित बालाजी बस्ती के अनेक स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here