Home डेली न्यूज़ निर्दोष को फंसाने की डिजिटल साजिश…?

निर्दोष को फंसाने की डिजिटल साजिश…?

55
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कलानी निवासी देवी सिंह बुंदेला ने उनके साथ डिजिटल जालसाजी का एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। उनका कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी इंस्टाग्राम फोटो को एडिट कर हाथ में फर्जी पिस्टल दिखा दी। इस छेड़छाड़ की गई फोटो को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कराने की साजिश रची गई, जिसके चलते गढ़ीमलहरा पुलिस ने उन्हें घंटों थाने में बिठाए रखा। पीड़ित ने जब अपनी असली फोटो पुलिस को दिखाई, तब जाकर वे निर्दोष साबित हुए और उन्हें राहत मिली। अब अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को पहुंचे ठेस के बाद पीड़ित ने एसपी अगम जैन को शिकायती पत्र सौंपकर साइबर सेल से जांच कराने और दोषी जालसाज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here