Home डेली न्यूज़ गढ़ीमलहरा में सुविधा शुल्क लेकर जंगल में बसा दिया पूरा मुहल्ला

गढ़ीमलहरा में सुविधा शुल्क लेकर जंगल में बसा दिया पूरा मुहल्ला

48
0
Jeevan Ayurveda


महाराजपुर। गढ़ीमलहरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने सुविधा शुल्क लेकर वन भूमि पर स्थायी कब्जे कराए और घने जंगल को काटकर पूरा मुहल्ला बसा दिया गया। स्थानीय निवासी आजाद चौरसिया का कहना है कि जहां आज पक्के मकान खड़े हैं, वहां कभी हरा-भरा जंगल था।
रमनाहार क्षेत्र में करीब 10 परिवारों को एक साथ वन भूमि पर कब्जा दिलाकर पक्के मकान बनवाए गए। यह सब प्रशासनिक मिलीभगत के बिना संभव नहीं माना जा रहा। सिक्स लेन सड़क के निकट स्थित यह जमीन करोड़ों की बताई जा रही है। शिकायतकर्ताओं को धमकाया गया और मामला दबाने की कोशिश की गई।
विभाग का बयान
बुद्धसेन कोल, रेंजर वन विभाग, छतरपुर ने कहा, संबंधितों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here