
गुरु पूर्णिमा महोत्सव लोधेश्वर धाम ,अंबार माता मंदिर छतरपुर में,आचार्य पूरन सिंह लोधी दमोह के मुख्य आतिथ्य एवं महंत व्यास पुरी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, लोधेश्वर लोक कल्याण समाज से ट्रस्ट के अध्यक्ष लखन सिंह लोधी बरायठा, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह लोधी बलियालपुरा, महासचिव भान सिंह लोधी रामपुरिया,कोमल सिंह लोधी,मड़देवरा, कोमल सिंह लोधी दमोह,देव सिंह लोधी सुनवाहा,हरलाल लोधी, वृन्दावन लोधी आदि ट्रस्ट के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंदिर के समस्त साधू संतों पुजारी भंडारी रसोईया कुठारी सभी का अंग वस्त्र शाल श्रीफल एवं दक्षिणा से आदिगुरु भगवान लोधेश्वर, पूर्ण गुरु मां के रूप में रानी अवंती बाई, शिक्षा के सागर श्री श्री 1008 श्री स्वामी ब्रह्मानंद जी एवं श्री श्री 1008 श्री केशवानंद जी महाराज के प्रति निधियों के रूप में सम्मानित किया गया, ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री लखन सिंह लोधी ने दीप प्रज्ज्वलित करके आदि सनातन धर्म सभा के पूज्यनीय गुरु जनों का पूजन किया और माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में कार्यक्रम का संचालन किया,गुरु पूर्णिमा के महत्व पर आदि सनातन संस्कृति के महापुरुषों के संदेश और उद्देश्य से सभी को अवगत कराया। संतों गुरुजनों, बुजुर्गो का सम्मान करके कार्यक्रम का समापन किया गया,अंत में खीर पुडी का प्रसाद वितरित किया गया ।








