Home डेली न्यूज़ सोयाबीन भावांतर राशि के लिए यूथ कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

सोयाबीन भावांतर राशि के लिए यूथ कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

53
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने और सोयाबीन भावांतर राशि के लंबित भुगतान की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर जिला प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुँचे और मुख्यमंत्री तथा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर राशि के तत्काल भुगतान की मांग की।मानवेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सार्वजनिक मंच से घोषणा की थी कि किसानों के खातों में सोयाबीन भावांतर की राशि का भुगतान 15 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा लेकिन इस घोषणा को लंबा समय बीत जाने के बाद भी जिले के एक भी किसान के खाते में पहली किस्त तक नहीं डाली गई है। यूथ कांग्रेस ने इसे किसानों के साथ एक बड़ा छलावा करार दिया है। वर्तमान में खाद-बीज की जरूरतों और कर्ज के बोझ तले दबे किसानों के लिए यह राशि अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा किसानों ने बताया कि जब वे भुगतान के संबंध में मंडी कार्यालय जाते हैं, तो वहां मंडी सचिव द्वारा यह कहा जाता है कि भावांतर योजना की राशि में हुई गड़बड़ी की जांच चल रही है। जांच के इसी बहाने के कारण भुगतान में लेटलतीफी की जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि कहीं गड़बड़ी हुई है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाए, लेकिन इसकी सजा आम किसानों को क्यों दी जा रही है? भुगतान में हो रही इस देरी से किसानों में भारी गुस्सा व्याप्त है। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कपिल रिछारिया, देवेंद्र अरजरिया, आदर्श रावत, नरेश तिवारी, ज्ञान प्रकाश सुल्लेरे, दिनेश नायक, गोविंद प्रजापति सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here