Home डेली न्यूज़ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिये चुनी गईं सौम्या दुबे

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिये चुनी गईं सौम्या दुबे

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष के युवा महोत्सव को नए स्वरूप में मनाया जा रहा है, जिसे विकसित भारत यूथ लीडर डायलॉग का नाम दिया गया है। 11 एवं 12 जनवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में पीएम नरेंद्र मोदी, युवा महोत्सव-2025 में शामिल होकर देश के युवाओं से संवाद करेंगे। यूथ कार्यक्रम शामिल होने के लिये भाषण प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर की 12वीं की छात्रा सौम्य दुबे का राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए संभागीय स्तर से चयन किया गया है, जो 6 एवं 7 जनवरी को भोपाल में होगा। विद्यालय के पंकज जैन ने बताया कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव संवाद के आयोजन में शामिल होने के लिए देशभर में माई भारत प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी जिसमें 30 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया जिसमे से प्रदेश स्तर पर चयनित 6 हजार प्रतिभागियों में से केवल 1500 प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री से संबाद करने का अवसर प्राप्त होंगे। इन प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन से लेकर सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों को शामिल किया गया था। इसका उद्देश्य देश के युवाओं को राष्ट्रीय विकास में उनकी भूमिका पर विचार-विमर्श के लिए मंच प्रदान करना है। इस चयन प्रतियोगिता में पहले जिला स्तर पर सौम्या दुबे का चयन हुआ था जिसके तहत 5 हजार का इनाम एवं संभाग स्तर पर चयन होने पर 10 हजार के इनाम से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्य सी के शर्मा ने युवा महोत्सव में कु. सौम्या दुबे के चयन को विद्यालय परिवार एवं शहर के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here