Home डेली न्यूज़ कंप्यूटर में दक्ष पुलिस कर्मचारियों को मिला साइबर एवं सीसीटीएनएस प्रशिक्षण

कंप्यूटर में दक्ष पुलिस कर्मचारियों को मिला साइबर एवं सीसीटीएनएस प्रशिक्षण

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में शनिवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के सभी थानों के कंप्यूटर में दक्ष पुलिस कर्मचारी के सीसीटीएनएस एवं साइबर प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीआरपी पोर्टल, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर रिपोर्ट वेबसाइट में प्राप्त मनी फ्रॉड, साइबर क्राइम जैसी शिकायत एवं रिपोर्ट के अतिशीघ्र निराकरण हेतु प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा मोबाइल चोरी, गुमने संबंधी रिपोर्ट पर थाना स्तर पर अति शीघ्र कार्यवाही हेतु भी प्रशिक्षण दिया गया। गौरतलब है कि वर्तमान में राज्य के सभी थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत नवीन सीमा निर्धारण हुआ है, एक दूसरे थानों के गांव जिनका थाना क्षेत्र परिवर्तन हुआ है सीसीटीएनएस अपडेशन संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया है। एक दिवसीय प्रशिक्षण में सीसीटीएनएस प्रभारी ओम शंकर सिंह, साइबर सेल प्रभारी किशोर पटेल, सीसीटीएनएस एवं साइबर पुलिस टीम, जिले के सभी थानों के कंप्यूटर दक्ष पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here