Home डेली न्यूज़ छतरपुर में शराब ने ली युवक की जानकुएं में गिरने से 30...

छतरपुर में शराब ने ली युवक की जानकुएं में गिरने से 30 वर्षीय पंकज कुशवाहा की मौत

42
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में कुएं के पास जाना एक युवक को भारी पड़ गया और उसकी जान चली गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज कुशवाहा उम्र 30 वर्ष पिता जग्गू कुशवाहा, सोमवार रात करीब 9 बजे अपने घर के खेत पर अकेले बैठकर शराब का सेवन कर रहा था। नशे की हालत में वह खेत के पास बने कुएं के किनारे जा बैठा। इसी दौरान संतुलन बिगडऩे से वह कुएं में गिर गया और डूब गया।काफी देर तक पंकज के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत पर पहुंचने पर कुएं में उसकी लाश तैरती हुई दिखाई दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पूरे मामले की जांच जारी है

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here