Home डेली न्यूज़ दबंगों ने बंद किया रास्ता, माडिया गांव में ग्रामीण परेशान, तहसीदार को...

दबंगों ने बंद किया रास्ता, माडिया गांव में ग्रामीण परेशान, तहसीदार को दिया ज्ञापन

13
0
Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। जनपद पंचायत की बरखेड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत माडिया गांव के ग्रामीणों ने पुराने पारंपरिक रास्ते पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपते हुए रास्ता खुलवाने और आवागमन की समस्या का समाधान कराने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 100 परिवार निवास करते हैं और मुख्य बस्ती तक पहुंचने के लिए लगभग 500 मीटर लंबा कच्चा पुराना रास्ता ही एकमात्र साधन है। आरोप है कि कुछ लोगों ने रास्ते पर पत्थरों की दीवार खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया है। इसके अलावा शासकीय नाले में भी पत्थर डाल दिए गए हैं, जिससे एम्बुलेंस, मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों का गांव तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों के अनुसार रास्ता अवरुद्ध होने से महिलाओं, बच्चों, विद्यार्थियों और किसानों को स्कूल, अस्पताल तथा कृषि कार्यों के लिए आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि रास्ता खोलने का प्रयास करने पर विवाद किया जाता है तथा झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जाती हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर रास्ता खुलवाने, शासकीय नाले से पत्थर हटवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here