Home डेली न्यूज़ उमेश शर्मा सहित 7 अधिवक्ता बने कार्यकारिणी सदस्य

उमेश शर्मा सहित 7 अधिवक्ता बने कार्यकारिणी सदस्य

132
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला अधिवक्ता संघ छत्तरपुर के विभिन्न पदों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उमेश कुमार शर्मा सहित सात अधिवक्ताओं को निर्विरोध चुना गया है। वही कार्यकारिणी महिला आरक्षित पद ग्रुप सी में दो महिला अधिवक्ताओं को दायित्व मिला है। कोषाध्यक्ष के रूप में आशीष कुमार पटेरिया निर्विरोध चुने गए।जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए कई अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र भरे थे। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश बाबू पांडे एवं देवी प्रसाद तिवारी के नाम वापस लेने से सात सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए चुने गए। सदस्यों में उमेश कुमार शर्मा, अजय सिंह ठाकुर, मुकेश वर्मा, अनुरुद्ध तिवारी, उपकरण पटेल रविंद्र कुमार तिवारी व लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा शामिल हैं। उमेश कुमार शर्मा लगातार तीसरी बार सदस्य के रूप में चुनेगए हैं। वहीं महिला वर्ग में युवा अधिवक्ता शिवांगी तिवारी व पाखी शुक्ला चुने गए हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here