Home डेली न्यूज़ कैंपस सिलेक्शन में दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

कैंपस सिलेक्शन में दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

54
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नारायणपुर रोड स्थित दक्ष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के फार्मेसी कॉलेज में मंगलवार को आयोजित कैंपस सिलेक्शन में देश की 7 नामी इंटरनेशनल कंपनियों ने हिस्सा लिया। बी.फार्मा अंतिम वर्ष के 106 छात्र-छात्राओं में से 25 होनहार छात्रों का चयन डॉ. रेड्डीज, सन फार्मा, सिप्ला जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ। यह आयोजन कॉलेज के लिए गौरव का क्षण रहा, जिसमें छात्रों को वैश्विक स्तर की कंपनियों में करियर शुरू करने का अवसर मिला।कैंपस सिलेक्शन की प्रक्रिया में सबसे पहले छात्रों को कंपनियों का परिचय दिया गया। इसके बाद 30 मिनट का एसेसमेंट टेस्ट आयोजित हुआ, जिसमें 30 सवालों के जवाब देकर 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। टेस्ट में उत्तीर्ण छात्रों का अंतिम सिलेक्शन साक्षात्कार के आधार पर किया गया। इनोवेट टेक्नोलॉजी कैंपस हायरिंग टीम, नोएडा के सीनियर एचआर अजय सिंह ने बताया कि डॉ. रेड्डीज, ग्लोबल हॉस्पिटल, एमडीएक्लेड्स, सन फार्मा, जुबिलेंट फार्मा, ल्यूपिन फार्मास्यूटिकल्स और सिप्ला जैसी कंपनियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की प्रतिभा को नए अवसर प्रदान करते हैं। कॉलेज के डायरेक्टर अजय लाल ने कहा कि इंटरनेशनल कंपनियों का कैंपस सिलेक्शन छात्रों को बेहतर अनुभव और करियर में आगे बढऩे का मौका देता है। उन्होंने बताया कि 106 छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और कंपनियों के कार्यप्रणाली को समझने का अवसर प्राप्त किया। चयनित छात्रों ने खुशी जताते हुए कहा कि कॉलेज में वैश्विक कंपनियों के आने से उन्हें प्रेरणा और नए अवसर मिले। उन्होंने मांग की कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहें। कैंपस सिलेक्शन का संचालन कॉलेज की शिक्षिका कात्यानी मिश्रा ने किया। आयोजन में मौजूद छात्रों ने इसे अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। दक्ष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की इस पहल ने न केवल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी रेखांकित किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here