टीकमगढ़। प्रदीप खरे। तीन लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला चर्चाओं में बना हुआ था। उधर पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने की उधेडग़ुन में लगी रही। एक, दो नहीं आला अधिकारियों के नेतृत्व में 4 पुलिस टीमें गठित कर उन्हें निर्देशित किया गया। मातम में उबे लोगों को भी आरोपियों के पकड़े जाने का इंतजार रहा। जमीनी विवाद को लेकर हुए इस तिहरे हत्याकांड का खुलासा करना और आरोपियों को पकडऩा पुलिस के लिए बड़ी चुनौति मानी जा रही थी। लेकिन पुलिस की सूझबूझ और सतर्कता से केवल 12 घंटों में ही पुलिस की मेहनत रंग लाई और एक नाबालिग समेत सभी सात आरोपियों को हवालात तक लाया गया। इस बड़ी कामयाबी को लेकर पुलिस अधीक्षक यहां पत्रकारों से रूबरू हुए और मामले की सारी जानकारी मीडिया से सांझा की। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना जतारा अंतर्गत हुए 03 व्यक्तियों के पारिवारिक हत्याकांड का 12 घंटे के अंदर खुलासा कर सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। थाना बम्हौरी कला अंतर्गत पुलिस कार्रवाई की सराहना की जा रही है। बताया गया है कि तिहरे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की गठित 04 टीमों एफएसएल, फिंगर प्रिंट, साइबर सेल की मदद से घटना का खुलासा किया गया। इस मामले में बम्हौरी कला पुलिस ने लगातार संदेहियों से पूँछताँछ कर घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल की। घटना का खुलासा करने के बाद यहां पुुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए घटना के विवरण पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि 30 नवम्बर 25 को थाना जतारा में सूचना प्राप्त हुई कि थाना जतारा अंतर्गत ग्राम रामनगर में दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर झगड़ा हो गया है। उक्त सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पुलिस पुहुंची, जहां पर कई व्यक्ति घायल अवस्था में मिले,े घायलों को पुलिस द्वारा तुरंत ईलाज हेतु अस्पताल पुहुंचाया गया। घटना की जानकारी ली गई, जहां फरियादि करन राजपूत पुत्र चतुर्भुज राजपूत उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम सिमरा थाना बम्हौरीकलां ने बताय कि रामनगर में हमारे परिवार के लोग खेत पर पानी लगा रहे थे, तभी हमारे गांव के चतुर राजपूत एवं पहलवान राजपूत जिनसे इस जमीन को लेकर हमारे परिवार का पुराना विवाद चल रहा है, अपने परिवार वालों के साथ आकर हमारे परिवार वालों को गालियां देकर लाठी, कुल्हाड़ी, डंण्डो से मारपीट कर कहने लेगे ये खेत हमारा है, यहां से भाग जाओ। उक्त मारपीट से बलराम राजपूत पिता राजधर राजपूत उम्र 44 साल, परमलाल पिता राजधर राजपूत उम्र 37 साल एवं चतुर्भुज पिता राजधर राजपूत उर्म 35 सभी निवासी ग्राम सिमरा थाना बम्होरीकला जिला टीकमगढ़ की मृत्यु हो गई एवं इन्ही के परिवार के चार लोग घायल हो गये, जिनका ईलाज चल रहा है। उक्त घटना के संबंध में थाना जतारा में अपराध 258/25 धारा 103 (1), 109 (1), 115(2), 296 (ए), 191 (3),190, 118 (1) , वीएनएस का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश-
बताया गया है कि पुलिस उप महा निरीक्षक छतरपुर रेंज विजय खत्री एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ आलोक कुमार द्वारा स्वयं घटना स्थल पर पहुँचकर फरियादी पक्ष से मिले, घटना स्थल का बारीकी से परीक्षण किया गया एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के नेतृत्व में 04 पुलिस टीमें गठित की गईं, जिन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
पुलिस अधीक्षक की मॉनिटरिंग में गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना के सभी सात नामजद आरोपियों को मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया गया एवं एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में चतुर पिता ठाकुरदास राजपूत, पहलवान उर्फ कुलदीपक पिता ठाकुर दास राजपूत, भूपसिंह उर्फ कल्लू पिता चतुर राजपूत, लल्लू पिता चतुर राजपूत, श्रीमति रीना राजपूत पति पहलवान उर्फ कुलदीप राजपूत, श्रीमति रानी राजपूत पति चतुर राजपूत सभी निवासी ग्राम सिमरा थाना बम्हौरीकला जिला टीकमगढ़ एवं एक विधि विरुद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। इस घटना को अंजाम देते समय उपयोग में लाए गए हथियारों में लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी आदी पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं। घटना का कारण जमीनी विवाद ( न्यायालय में लंबित होने से) बताया गया है।
वह अफसर और कर्मचारी, जिनकी मेहनत रंग लाई-
सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का खुलासा कर पाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौति मानी जा रही थी, उसे पुलिस ने बड़ी ही सूझबूझ और सतर्कता से कुछ ही घंटों में निबटा लिया। इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में जिन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई है, उनमें एसडीओपी अभिषेक गौतम, निरीक्षक रविभूषण पाठक थाना प्रभारी जतारा, निरीक्षक संदीप चौधरी थाना प्रभारी लिधौरा, निरीक्षक मनीष मिश्रा थाना प्रभारी दिगौड़ा, उनि नीतू खटीक थाना प्रभारी बम्हौरीकला, उनि आकाश रुशिया चौकी प्रभारी कनेरा थाना बम्हौरी कला, उनि एनएस ठाकुर, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्र, प्रधान आरक्षक महेश वंशपाल, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र लोधी, प्रधान आरक्षक वाल किशन, आरक्षक नागेन्द्र, राजीव, संगम, जितेन्द्र, मनोज, संजीत, महिला आरक्षक राधिका, महिला आरक्षक शालिनी, महिला आरक्षक रुचि, महिला आरक्षक राखी एवं महिला आरक्षक सुनीता के नाम शामिल हैं।









