Home डेली न्यूज़ जिला न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ

जिला न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ

141
0
Jeevan Ayurveda

। जिला न्यायालय परिसर में आज पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंदर सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन, मुख्य न्यायाधीश स्वाति निवेश जायसवाल, प्रथम सत्र न्यायाधीश अरविंदर सिंह गुर्जर, थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी सहित न्यायालय स्टाफ एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।इस अवसर पर कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी ने बताया कि न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना का उद्देश्य यह है कि न्यायालय में आने वाले पक्षकार और साक्षी निर्भय होकर अपनी गवाही दे सकें तथा किसी भी प्रकार के अपराधी तत्वों द्वारा उन्हें डराने-धमकाने की घटनाएं न हों। उन्होंने कहा कि न्याय की आस में आने वाले लोग कई बार लंबे समय तक न्यायालय परिसर में रहते हैं, ऐसे में उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे, इसी उद्देश्य से पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। पुलिस सहायता केंद्र में नियमित रूप से पुलिस बल तैनात रहेगा जो न्यायालय परिसर में शांति, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ उपस्थित लोगों की हर संभव मदद करेगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here