Home डेली न्यूज़ गर्भवती शिक्षिका ने प्राचार्य पर लगाए आरोप, एसपी को दिया शिकायती आवेदन

गर्भवती शिक्षिका ने प्राचार्य पर लगाए आरोप, एसपी को दिया शिकायती आवेदन

139
0
Jeevan Ayurveda

पदस्थ एक महिला शिक्षक ने प्रभारी प्राचार्य कृष्णकांत अग्निहोत्री पर अभद्रता, बुरी नियत से छेड़छाड़ एवं अश्लील शब्दों के प्रयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदिका ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है। आवेदिका ने बताया कि वह विद्यालय में अंग्रेजी विषय की शिक्षिका हैं और वर्तमान में चार माह की गर्भवती हैं।शिक्षिका के अनुसार 29 अक्टूबर 2025 को उनके साथ अनुचित व्यवहार की घटना घटी थी, जिसकी जानकारी उन्होंने 30 अक्टूबर को लिखित रूप से डीईओ और महिला थाने में संबंधित अधिकारी को दी थी। उन्होंने बताया कि मौखिक रूप से भी अपनी पीड़ा वरिष्ठ अधिकारियों को बताई थी, जिन्होंने आश्वासन दिया था कि आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।लेकिन शिक्षिका का कहना है कि आज दिनांक तक प्रभारी प्राचार्य के. के. अग्निहोत्री के खिलाफ न तो कोई ठोस कदम उठाया गया है और न ही थाना बमीठा में एफआईआर दर्ज की गई है। इस कारण आरोपी प्राचार्य के हौसले बुलंद हैं और वे उन पर दबाव बनाकर धमका रहे हैं। शिक्षिका ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए और तत्काल एफआईआर दर्ज कर न्याय दिलाया जाए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here