टीकमगढ़। स्थानीय भगवान चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद खरे ढक्कू भैया बनाए गए। श्री खरे के अध्यक्ष नियुक्त होने पर मौजूद सभी कायस्थ बंधुओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाईयां दी हैं। बताया गया है कि यम द्वितीया पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही मंदिर में आयोजित बैठक के दौरान ट्रस्ट का अध्यक्ष प्रमोद खरे को नियुक्त किया गया। बताया गया है कि मंदिर श्री चित्रगुप्त जी में कलम दवात पूजन संपन्न होने के बाद आमसभा का आयोजन किया गया। आम सभा में लंबे समय तक ट्रस्ट अध्यक्ष रहे राघवेंद्र खरे के द्वारा व्यक्तिगत कारणों के चलते पद से इस्तीफा दिया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इसके पश्चात मंदिर श्री चित्रगुप्त ट्रस्ट के कार्य संचालन हेतु प्रमोद खरे को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बताया गया है कि 23 अक्टूबर 25 को हुई आम सभा बैठक की अध्यक्षता मुरारी लाल श्रीवास्तव अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय कायस्थ एकता परिवार टीकमगढ़ द्वारा की गई। श्री खरे के अध्यक्ष नियुक्त होने पर मंदिर के सामने आतिशबाजी की गई और श्री खरे को बधाईयां दी गईं। बधाईयों का सिलसिला जारी बना हुआ है। प्रमोद खरे अत्यंत मिलनसार एवं व्यवहारिक व्यक्तियों में से एक हैं। श्री खरे ने कहा है कि समाज ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री खरे शासकीय सेवा में रहते हुए जहां एक बेहतर कर्मचारी नेता साबित हुए, वहीं अनेक खेलों में सक्रिय भागेदारी रही। श्री खरे को बधाई देने वालों में निवर्तमान अध्यक्ष राघवेन्द्र खरे, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, संदीप खरे, योगेश खरे एडवोकेट, प्रकाश भटनागर, अंशुल खरे, आलोक खरे, राजेन्द्र खरे बड़ागांव, रामेश्वर खरे, मुरारी लाल श्रीवास्तव, प्रदीप खरे, सूर्य प्रकाश खरे, श्रीमती सुनीता खरे, अनंत चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, महेश खरे, आनंद भटनागर, रवि खरे, भुवनेश्वर श्रीवास्तव, विजय पटैरिया, विभा खरे, श्रीमती मीरा खरे, कैलाश खरे, अजय खरे, गिरीश खरे, रविन्द्र खरे, किरण खरे, अभय खरे, छोटू सिन्हा, बृजेश खरे, सत्य प्रकाश खरे सहित अनेक नागरिकों के नाम शामिल हैं।









