Home डेली न्यूज़ यूपी-एमपी सीमा पर बीच सड़क पर बैठा मिला विशालकाय मगरमच्छ


यूपी-एमपी सीमा पर बीच सड़क पर बैठा मिला विशालकाय मगरमच्छ

79
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। यूपी-एमपी सीमा पर धसान नदी पर बने लहचूरा बाँध की धसान नदी की मुख्य नहर किनारे रविवार की मध्यरात्रि को एक विशालकाय मगरमच्छ सड़क पर बैठा मिला। रात करीब 12:30 बजे यह नज़ारा देखकर वहां से गुजर रहे वाहन चालक और यात्री दंग रह गए।
जानकारी के अनुसार हरपालपुर से उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद के ग्राम काशीपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर धसान मुख्य नहर के पास यह घटना हुई। रात के समय सड़क से गुजर रही एक कार के सामने अचानक मगरमच्छ आ गया और सड़क के बीचों-बीच बैठ गया। अचानक सामने आए इस विशालकाय मगरमच्छ को देख वाहन सवार लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन रुक गया। कुछ मिनट तक मगरमच्छ वहीं बैठा रहा, उसके बाद धीरे-धीरे सड़क से हटकर नहर की ओर चला गया। इस पूरी घटना का वीडियो कार में सवार मीडियाकर्मी ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here