Home डेली न्यूज़ मिश्रनपुरवा गॉव में जन चौपाल लगाई, लवकुशनगर जिला की मांग पर दिया...


मिश्रनपुरवा गॉव में जन चौपाल लगाई, लवकुशनगर जिला की मांग पर दिया जोर

96
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। लवकुशनगर को जिला बनाने की मांग लंबे समय से होती चली आ रही है। 25 वर्षो से लगातार क्षेत्रीय लोग जिला बनाने की मांग कर रहे है। जिला बनाये जाने को लेकर नगर और क्षेत्र के लोगों द्वारा हस्ताक्षर अभियान, सांसद, विधायक को ज्ञापन सौंपकर जिला बनाने की मांग कर चुके है। इसके पूर्व छतरपुर में आये मुख्यमंत्री मोहन यादव को जिला बनाये जाने के लिये ज्ञापन देने युवाओ को पुलिस ने नजर बंद कर दिया था। लवकुशनगर जिला बनाये जाने की मांग और मजबूत करने के लिये ग्राम मिश्रनपुरवा में ग्रामीणो ने जन चौपाल लगाकर रणनीति बनाई। इस मौके पर जीतेंद्र मिश्रा, विनय सिंह ने बताया कि लवकुशनगर का क्षेत्र 3 विधानसभाओं से घिरा हुआ है। लवकुशनगर और गौरिहार से जिला मुख्यालय की दूरी 130 किलोमीटर तक है जिससे जिला के काम होने पर एक दिन में आना जाना मुश्किल होता है। स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी सुविधायें भी अच्छे स्तर की नही मिल पा रही हैं। ग्रामीणों ने जन चौपाल लगाकर जिला की मांग को और मजबूती से रखने की बात कही। युवा नेता नितिन रिछारिया ने कहा कि लवकुशनगर को जिला बनाये जाने में हस्ताक्षर अभियान में स्वामी परमानंद महाराज और दीदी मॉ साध्वी ऋतम्भरा जी द्वारा हस्ताक्षर कर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सिजई में फाईल सौपी थी जिसके बाद युवाओं ने रक्त से हस्ताक्षर कर मांग की थी। उन्होंने कहा कि जब तक जिला बनाने की मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना, आंदोलन जारी रहेंगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here