Home डेली न्यूज़ संगम सेवालय ने पड़रिया में लगाया स्वास्थ्य शिविर

संगम सेवालय ने पड़रिया में लगाया स्वास्थ्य शिविर

51
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। संगम सेवालाय ने पड़रिया में शासकीय आयुर्वेद औषधालय पड़रिया में दसवां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदिदेव भगवान धनवंतरी का पूजन एवं वंदना से हुआ तत्पश्चात नि:शुल्क परामर्श एवं औषधि वितरण, योग, स्वास्थ्य शिक्षा, स्वास्थ्य प्रतियोगिता, पौधों का वितरण आदि कराया गया। सीसीआरएएस की टीम ने औचक निरीक्षण किया। सीसीआरएएस और पंचायत एवं ग्रामीण विभाग स्वास्थ्य शिविर में सहभागी रहे। स्वास्थ्य शिविर में 192 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान यूनिचार्म के तत्वाधान में संगम सेवालय द्वारा महिलाओं की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। इस पहल की स्थानीय महिलाओं एवं नागरिकों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।
औषधालय प्रभारी डॉ नितिन पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सर्वोत्तम मार्ग है, जिससे रोगों की रोकथाम और दीर्घकालिक स्वास्थ्य संरक्षण संभव है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे डॉ इरफ़ान खान, डॉ भवप्रीता दधीच, औषधालय से डॉ नितिन पांडेय, डॉ अंगूरी चौधरी, भारती शर्मा, रेखा वाल्मीक, बिंदु शर्मा, अखिलेश, रमेश, पंचायत ग्रामीण विभाग से श्रीमति टीका देवी पटेल सरपंच, संतोष तिवारी सचिव, नरेंद्र तिवारी रोजगार सहायक, स्वास्थ्य विभाग से पार्वती राजपूत सीएचओ समस्त आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here