छतरपुर। जन शिक्षण संस्थान छतरपुर द्वारा आयोजित सेवा पर स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर सेवा पर्व के अंतर्गत संस्थान के कार्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्थान की कार्यक्रम अधिकारी नेहा सिंह बुंदेला द्वारा अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य एवं हाइजीन के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर डॉक्टर डॉ स्वस्ति जैन द्वारा संस्थान के कर्मचारी प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षुओ के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए सभी को खान-पान, साफ सफाई आदि के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर काजल साहू सहा. कार्यक्रम अधिकारी रिंकी शर्मा, प्रतिपाल सिंह, रोहित राय, मुन्ना रैकवार वंदना मातेले, रागिनी यादव, आशिया परवीन सहित काफी संख्या में प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।










