खजुराहो। पितृ पक्ष के अवसर पर खजुराहो के प्रेमसागर स्थित काली माता मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्वर्गीय रमाकांत गुप्ता की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है।
शिवसागर तालाब से जल भरकर कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो मतंगेश्वर महादेव मंदिर होते हुए प्रेमसागर स्थित काली माता मंदिर तक पहुंची। घोड़ा-बग्गी और डीजे से सुसज्जित इस कलश यात्रा में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। द्वितीय दिवस पर कथा प्रवचन का वाचन श्रीधाम वृंदावन के पंडित मृदुल बिहारी महाराज जी के मुखारविंद से किया जा रहा है। उनके साथ मंच पर आचार्य मुकेश नायक सहित रिमझिम संगीत ग्रुप की टीम द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान श्रीमती विद्या देवी गुप्ता, स्वर्गीय रमाकांत गुप्ता, सुधा गुप्ता, भास्कर गुप्ता, शिखा गुप्ता, सौरभ गुप्ता एवं श्रीमती प्रतीक्षा गुप्ता हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु पितरों की स्मृति में कथा श्रवण कर पुण्य लाभ ले रहे हैं।










