Home डेली न्यूज़ मानसिक स्वास्थ्य के बिना स्वास्थ्य नहीं, विषय पर व्याख्यान देंगे डॉ. शर्मा

मानसिक स्वास्थ्य के बिना स्वास्थ्य नहीं, विषय पर व्याख्यान देंगे डॉ. शर्मा

29
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान सीहोर में आगामी 10 सितंबर को एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मानसिक स्वास्थ्य के बिना स्वास्थ्य नहीं, विषय पर गोष्ठी भी होगी। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ अपनी अपनी बात रखेंगे। मानसिक विक्षिप्तों के सेवक डॉ संजय कुमार शर्मा सम्मेलन में विशेष रूप से शामिल होकर अपना उद्बोधन देंगे।
जानकारी के मुताबिक सीहोर के विशाल क्षेत्र में बने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थान में समय-समय पर कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिव्यांगों की बेहतरी के लिए चर्चाएं होती रहती हैं। उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से डॉ संजय कुमार शर्मा को सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति के रूप में दिल्ली में सम्मानित किया गया था। सीहोर के इस संस्थान में डॉ. शर्मा कार्यकारी परिषद के सदस्य हैं। डॉ. शर्मा को राष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन का उद्देश्य शैक्षणिक एवं व्यवसायिक विकास को बढ़ावा देना है। डॉ. शर्मा भी सम्मेलन में शामिल होकर कार्य स्थल पर मानसिक स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान देंगे। इस सम्मेलन में देश के जाने-माने ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ शामिल होकर अपना विषयवार उद्बोधन देंगे। संस्थान के अध्यक्ष प्रो. तेज बहादुर सिंह शुरुआत करेंगे। इसके बाद डॉ. रुपेश रंजन, डॉ. अंकित चौधरी, अर्जुन सिंह, कृर्ति जैन, अनुराधा कुशवाह, डॉ. नित्यानंद, प्रो.डॉ.विजेंदर सिंह, मोहित कुमार, डॉ. प्रियंका लेंका उपस्थित विद्यार्थियों एवं अन्य सदस्यों को मार्गदर्शन देंगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here