Home डेली न्यूज़ आपस में टकराई दो बाईक, युवक घायल

आपस में टकराई दो बाईक, युवक घायल

37
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। शहर के सटई रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सटई रोड की न्यू गल्ला मंडी निवासी 19 वर्षीय सत्यम अहिरवार अपने 22 वर्षीय दोस्त अनिल प्रजापति पुलिस लाइन के पास पर मोमोज खाने गया था। यहां से वापिस घर लौटते वक्त सटई रोड पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में सत्यम के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि अनिल प्रजापति सहित दूसरी बाइक पर सवार तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here