छतरपुर। बमीठा क्षेत्र में बारिश के बाद तमाम सड़कों की हालत खराब हो गई है और जगह-जगह गड्ढे निर्मित हो गए हैं, जिनसे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। बीते रोज ग्राम बारा खेरा निवासी अर्जुन अहिरवार अपने साले कुमारी लाल अहिरवार के साथ छतरपुर आ रहा था तभी ग्राम गंज के पास उसकी बाईक सड़क के गड्ढे में उतरकर अनियंत्रित हो गई। हादसे में अर्जुन अहिरवार को गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि कुमारी लाल मामूली रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को 108 एंबुलेंस के जरिए छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां अर्जुन का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।









