Home डेली न्यूज़ समन्वय बैठक में जैविक खेती और जल संरक्षण पर जोर

समन्वय बैठक में जैविक खेती और जल संरक्षण पर जोर

38
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। लवकुशनगर में रविवार को विकासखंड स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन प्रदान संस्था द्वारा किया गया, जिसमें जैविक खेती, जल और मृदा संरक्षण, बकरी पालन और ग्राम पंचायत विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में 42 पंचायतों के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकों ने हिस्सा लिया, जिसका उद्देश्य आजीविका संवर्धन और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना था।
लवकुशनगर में आयोजित इस समन्वय बैठक एचडीएफसी बैंक की परिवर्तन वाटर परियोजना के तहत प्रदान संस्था द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीश केशरवानी, सहायक परियोजना अधिकारी अमित खरे, आत्मा परियोजना से राजवीर, उद्यानिकी विभाग से राजपूत, और प्रदान संस्था से सोनू और दुर्गेश उपस्थित रहे। प्रदान संस्था के दुर्गेश ने संस्था के कार्यों और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में उन्नत कृषि के लिए सब्जी उत्पादन, जैविक खाद की उपयोगिता, जल और मृदा संरक्षण के फायदों पर प्रकाश डाला गया। किसान दीदियों द्वारा किए गए कार्यों और उनकी आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई, साथ ही बकरी पालन और उनके रखरखाव पर विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिवों ने ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत खेत तालाब, बागवानी और बकरी शेड जैसे कार्यों पर विचार-विमर्श किया। इस बैठक के माध्यम से जैविक खेती, जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। ब्लॉक स्तर पर अभिसरण के जरिए इन कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया, जिसमें प्रदान संस्था की टीम ज्ञान साझेदार के रूप में सहयोग करेगी। इस कार्य में आईएनआरएम विशेषज्ञ कृष्णकुमार चौबे, बीरेंद्र मिश्रा, आशीष तिवारी और करन कुमार शामिल होंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here