Home डेली न्यूज़ मवेशी चुराने का प्रयास करने वाले 3 गिरफ्तार

मवेशी चुराने का प्रयास करने वाले 3 गिरफ्तार

89
0
Jeevan Ayurveda

एक माह पूर्व पिकअप वाहन छोड़कर भागे थे चोर

बमीठा। गत माह थाना क्षेत्र के ग्राम बरद्वाहा में कुछ चोरों द्वारा मवेशी चुराने का प्रयास किया गया था, हालांकि किसानों द्वारा चोरों का पीछा किए जाने के कारण वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके थे और उन्हें अपना पिकअप वाहन तथा मवेशी छोड़कर भागना पड़ा था। पशुपालकों की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार चोरों की तलाश कर रही थी, जिसके चलते घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपी पुलिस के हाथ लगे हैं। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार ने बताया कि गत माह की 8 तारीख को थाना क्षेत्र के ग्राम बरद्वाहा निवासी प्यारेलाल पटेल ने अपने साथियों के साथ मवेशी चोरी करने का प्रयास किए जाने की शिकायत थाने में की थी। प्यारेलाल ने बताया था कि जब उसने चोरों का पीछा किया तो वे मझगुवां हार में अपना पिकअप वाहन और चोरी के मवेशी छोड़कर भाग गए हैं। जिसे पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त करते हुए धारा 303(2), 62 बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर चोरों की तलाश शुरू की थी। गहन विवेचना के बाद घटना को अंजाम देने वाले 3 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिन चोरों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम रनमत सिंह पुत्र फूल सिंह उम्र 50 साल, बबलू उर्फ बबला उर्फ गौरीशंकर पुत्र जुगल उम्र 29 साल दोनों निवासी ग्राम गुदारा थाना महाराजपुर जिला छतरपुर और मारू अली उर्फ मारूफ खान पुत्र जफर खाना निवासी पठानपुर मोहल्ला, थाना राठ, जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश हैं। उक्त तीनों को गिरफ्तार करने के बाद राजनगर न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। खजुराहो एसडीओपी सलिल शर्मा के मार्गदर्शन में की गई उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी के अलावा उपनिरीक्षक एमएल मरावी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, नसीम खान, आरक्षक नीकेश, उदयवीर, कमल सिंह, मनीष चौरसिया, राघवेन्द्र सिंह, रामबहादुर, मुलायम सिंह, भानू पटेल, महिला आरक्षक अंकिता सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here