Home डेली न्यूज़ शनिवार को बागेश्वर धाम में दिखा आस्थावानों का सैलाब, महाराज श्री ने...

शनिवार को बागेश्वर धाम में दिखा आस्थावानों का सैलाब, महाराज श्री ने अभिवादन स्वीकारा

58
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिद्ध संतों की तपोभूमि बागेश्वर धाम में शनिवार को जिस तरफ देखो उस तरफ सिर्फ आस्थावानों का सैलाब दिख रहा था। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सुबह सभी आस्था वानों का अभिवादन स्वीकार करते हुए नवंबर में होने वाली दिल्ली से वृंदावन की पदयात्रा में सभी को आमंत्रित किया। सितंबर का यह आखिरी प्रेत दरबार था। महाराज श्री अब अक्टूबर में 7 तारीख को धाम वापस आएंगे। दक्षिण भारत में महाराज श्री की पहली कथा 29 सितंबर से चेन्नई में होने जा रही है।
बागेश्वर धाम में मंगलवार एवं शनिवार को लाखों लोगों की मौजूदगी दिखाई देती है। चूंकि शनिवार को प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों के लिए दरबार लगाया जाता है इसलिए प्रेत बाधा के शिकार हजारों लोग बागेश्वर धाम आए। वहीं बालाजी के दरबार में हाजरी लगाने के लिए भी हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दी। सुबह समूचा परिक्रमा मार्ग और उसके आसपास का पूरा क्षेत्र श्रद्धालुओं से भरा पड़ा था। दोपहर के बाद जब प्रेत दरबार लगाया गया तो 50 हजार स्क्वायर फीट से अधिक क्षेत्र में सिर्फ श्रद्धालु दिखाई दे रहे थे। सितंबर माह का यह आखिरी प्रेत दरबार था। महाराज श्री 25 सितंबर को मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुंबई के भिवंडी में स्थित बागेश्वर धाम सनातन मठ में तीन दिवसीय गणेश उत्सव कार्यक्रम 27 को आयोजित होने जा रहा है। मठ में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की स्थापना की जानी है। तीन दिनों तक मठ में रहने के बाद महाराज श्री दक्षिण भारत की अपनी पहली कथा सुनाने चेन्नई के लिए रवाना होंगे। चेन्नई में कथा करने के बाद में पदयात्रा से जुड़ी बैठकों में शामिल होंगे। वे अगले माह बागेश्वर धाम आएंगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here