Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में पपौरा चौराहा टैक्सी यूनियन का गठन-राजेन्द्र बनें निर्विरोध अध्यक्ष और...

टीकमगढ़ में पपौरा चौराहा टैक्सी यूनियन का गठन-राजेन्द्र बनें निर्विरोध अध्यक्ष और पप्पू सेन कोषाध्यक्ष, दी बधाईयां

102
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। पपौरा चौराहा टैक्सी यूनियन कमेटी का निर्वाचन निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। इस दौरान यूनियन का अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष पप्पू सेन को निर्विरोध चुना गया। उपस्थित टैक्सी चालकों एवं नागरिकों ने पदाधिकारी द्वय को बधाईयां दीं। बताया गया है कि ऑटो संचालकों ने आपसी सहमति से अपनी कमेटी का गठन किया। जिसमें पपौरा चौराहा, बाजार, सागर रोड सहित अन्य इलाकों के चालकों ने एक राय होकर अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर को टैक्सी चालक यूनियन का अध्यक्ष बनाया। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पप्पू सेन को बनाया गया है। यूनियन का निर्विरोध निर्वाचन होने पर खुशी जाहिर करते हुए चालकों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष को जहां बधाईयां दी हैं, वहीं पदाधिकारियों ने टैक्सी चालकों की समस्याओं को संरक्षक बृजकिशोर तिवारी के सहयोग से निराकृत कराने का भरोसा दिलाया। संरक्षक बृज किशोर तिवारी, प्रफुल्ल द्विवेदी, आशाराम सेन, अखिलेश, केके खरे, रामजी, सहित अनेक लोगों ने अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष पप्पू सेन को बधाईयां दी। इस अवसर पर राकेश रजक, संतोष चढ़ार,अजय राय, फूलचंद्र साहू, चंदन रजक, डेमू सेन, जाकिर अली, भागीरथ कुशवाहा, प्रमोद साहू सहित अनेक चालक मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here