छतरपुर। पूरे देश में बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल बनाकर सनातन प्रेमियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की वकालत कर रहे हैं। महाराज श्री कहते हैं कि जिस देश में 80 करोड़ हिंदू रहते हो उस देश को हिंदू राष्ट्र घोषित होना चाहिए। महाराज श्री कहते हैं कि सुंदरकांड मंडल भक्ति और शक्ति का समन्वय है। केंद्रीय समिति मठ मंदिरों से लेकर कथावाचकों और आम जनमानस तक सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आमंत्रण बांट रहे हैं। साथ ही साथ सुंदरकांड मंडलों का गठन भी कर रहे हैं।
बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल की केंद्रीय समिति के सदस्यों द्वारा गांव-गांव सुंदरकांड मंडलों के गठन के प्रयास किया जा रहे हैं बागेश्वर महाराज के निर्देशन एवं केंद्रीय समिति के मार्गदर्शन मैं सुंदरकांड मंडल गठन का कार्य व्यापक स्तर पर चल रहा है। बिगत दिनों दिल्ली में सुंदरकांड मंडल की केंद्रीय समिति के सदस्य एवं सामूहिक कन्या विवाह महायज्ञ के सह व्यवस्थापक सुंदरलाल रैकवार ने स्वामी चक्रपाणि महाराज से भेंट कर उन्हें सुंदरकांड मंडल गठन के संबंध में अवगत कराया। साथ ही आगामी नवंबर में दिल्ली से वृंदावन तक होने वाली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आमंत्रण दिया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला जी को भी यात्रा का आमंत्रण दिया गया। इसके अलावा प्रख्यात कथा वाचक राजन जी को आमंत्रण पहुंचाया गया है। बुंदेलखंड के योगी कहे जाने वाले महंत सत्यनाथ महाराज से भी यात्रा में शामिल होने और सुंदरकांड मंडल गठन में सहयोग का आग्रह किया गया। इसी कड़ी में किशनगढ़ में सत्यम चनपुरिया के नेतृत्व में सुंदरकांड मंडलों की बैठक हुई और युवाओं को पदयात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं झांसी में जन सूचना अधिकार मंच के श्री मुदित जी की अगुवाई में युवाओं की बैठक ली गई। सभी युवाओं ने एक स्वर में कहा कि वह सुंदरकांड मंडलों के माध्यम से भक्ति और शक्ति का सृजन करेंगे, इतना ही नहीं पदयात्रा में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे।l









