छतरपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं सूचना क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसजनों ने सद्भावना दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
वक्ताओं ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को सूचना क्रांति, दूरसंचार, पंचायती राज और युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार दिलाने जैसे ऐतिहासिक कार्य किए। राजीव गांधी हमेशा सद्भावना, प्रेम और भाईचारे के पक्षधर रहे और देश की एकता व अखंडता के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
कांग्रेसी नेताओं ने संकल्प लिया कि राजीव गांधी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए वे उनके दिखाए मार्ग पर चलेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव अनीश खान, कार्यालय प्रभारी श्रवण लाल मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी परमानंद विश्वकर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता संतोष तिवारी, आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष दीपांशु यादव सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










