Home डेली न्यूज़ भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने निकल रही सनातन यात्रा

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने निकल रही सनातन यात्रा

42
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा लिए गए भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के संकल्प को समर्थन देने के उद्देश्य से ग्राम नैगुवां के ग्रामीणों द्वारा सनातन यात्रा निकाली जा रही है। ग्राम नैगुवां से बागेश्वर धाम तक निकाली जा रही इस यात्रा का शुभारंभ रविवार को नैगुवां के पटवा हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ के साथ हुआ।
सनातन यात्रा के आयोजक सुखन महाराज ने बताया कि यात्रा का पहला विश्राम छतरपुर के समीप ग्राम कैंड़ी में होगा और इसके बाद सोमवार शाम को यात्रा बागेश्वर धाम मंदिर पहुंचेंगे, जहां दर्शन और पूजा-पाठ का आयोजन होगा। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं, जो धार्मिक गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे हैं हुए। सुखन महाराज ने बताया कि यह यात्रा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री की हिंदू एकता और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने की मुहिम का हिस्सा है। यह यात्रा पिछले तीन वर्षों से हर साल आयोजित की जा रही है और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र के संकल्प को समर्थन देने के लिए समर्पित है। यात्रा में अखिलेश कुशवाहा, वीरनारायण यादव, अनुज दिक्षित और सरपंच अश्वेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here