Home डेली न्यूज़ लहदरा से काशीपुरा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा

लहदरा से काशीपुरा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा

38
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। सावन के तीसरे सोमवार को लहदरा गांव से काशीपुरा तक भगवान शिव की भव्य कावड़ यात्रा धूमधाम से निकली। हजारों भक्तों की मौजूदगी और बम बम भोले के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। दोपहर करीब 1:30 बजे गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यह कावड़ यात्रा धसान नदी, लहदरा गांव से प्रारंभ हुई। भक्तों ने ट्रैक्टरों पर सवार होकर और भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए रावतपुरा, गलान, पुरानी गल्ला मंडी, मेन रोड, हरिहर रोड, और लहचूरा रोड होते हुए काशीपुरा के शिव मंदिर तक यात्रा पूरी की। वहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों का स्वागत हुआ और भंडारों में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाजार में यात्रा देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। यात्रा में शामिल महेश महाराज ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों भक्तों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “यह यात्रा भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, और जलाभिषेक से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here