Home डेली न्यूज़ समिति प्रबंधक ने किया करोड़ों का गबन

समिति प्रबंधक ने किया करोड़ों का गबन

34
0
Jeevan Ayurveda

ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर लगाए आरोप
छतरपुर। लवकुशनगर क्षेत्र के ग्राम छठी बम्हौरी के ग्रामीणों ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को एक शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि गांव की सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक द्वारा गांव के दो दर्जन से अधिक किसानों के फर्जी केसीसी बनाकर करोड़ों की राशि का गबन किया गया है। ग्रामीण अखिलेश सोनी के मुताबिक जिन किसानों के केसीसी बनाए गए उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। समिति प्रबंधक रामकरण मिश्रा ने फर्जी तरीके से किसानों को जानकारी दिए बगैर उनके नाम से केसीसी बनाकर करोड़ों की राशि हड़प ली। कलेक्टर को शिकायती आवेदन देकर ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर समिति प्रबंधक और फर्जीवाड़े में शामिल अन्य विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही कराने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here