Home डेली न्यूज़ कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, पहले वायरल हुआ...

कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, पहले वायरल हुआ था वीडियो

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत महाराजपुर पुलिस ने सिमरधा रोड पर एक संदिग्ध को अवैध कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, महाराजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिमरधा रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है। दोपहर में क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरधा रोड पार्क के पास पहुंचकर घेराबंदी की। संदिग्ध हृदेश पुत्र गोविंद कुशवाहा निवासी ग्राम गौरारी थाना महाराजपुर ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। हृदेश का अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन का वीडियो पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है, और उसे न्यायालय में पेश किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here