छतरपुर। बुधवार को संगम सेवालय के तत्वावधान में नरसिंहपुरवा वार्ड क्रमांक 23 में महिला स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों में मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता, जागरूकता और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम के दौरान यूनिचार्म कम्पनी के सौजन्य से महिलाओं को नि:शुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना एवं उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना था। इस कार्यशाला में नम्रता सिंह, उर्मिला पटेरिया, राजकुमारी कुशवाहा, नीरज दीक्षित एवं शुभम पटेल सहित कई गणमान्य अतिथि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार रखे और महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।
संगम सेवालय के प्रतिनिधियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाज में जागरूकता लाना है ताकि वे स्वच्छ और सम्मानजनक जीवन जी सकें। संस्था भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और इस पहल के लिए संगम सेवालय का आभार व्यक्त किया गया।










