Home डेली न्यूज़ रेत का अवैध खनन करने से रोका तो हुई पिटाई


रेत का अवैध खनन करने से रोका तो हुई पिटाई

52
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम ढड़ारी में सोमवार की सुबह जब एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों को अवैध खनन से रोका तो उनके द्वारा हमला कर दिया गया। घायल ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम ढड़ारी निवासी प्रदीप तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे गांव के पांच लोग उसके खेत के बगल से गुजरने वाली नदी में अवैध रूप से रेत निकाल रहे थे। प्रदीप ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से सिविल लाइन थाने पहुंचाया, जहां उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रदीप का मेडिकल जिला अस्पताल में करवाया और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here