Home डेली न्यूज़ हरपालपुर पहुंची 2753 मीट्रिक टन खाद की रैक

हरपालपुर पहुंची 2753 मीट्रिक टन खाद की रैक

45
0
Jeevan Ayurveda


राजस्व कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी डीएपी परिवहन  

हरपालपुर। छतरपुर जिले  में भारी किल्लत के बीच शुक्रवार की  सुबह 8  बजे हरपालपुर रेलवे स्टेशन खाद की रैक पहुंची। खाद सीधे ट्रकों में लोड की जा रही है। इस दौरान जिला नौगॉव तहसीलदार राजस्व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ प्वाइंट पर मौजूद रही। जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल की सक्रियता के चलते  शुक्रवार को जिले के किसानों बड़ी राहत खबर आई हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर  2753.200 मीट्रिक टन डीएपी खाद पहुंचा, जिसे जिले भर की सोसायटियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया  जा रहा हैं।
जैसे ही रैंक प्वाइंट पर मालगाड़ी आई वैसे ही परिवहन ठेकेदार सुशील अग्रवाल द्वारा राजस्व, कृषि विभाग की निगरानी में ट्रकों में लोड करा कर मार्कफेड गोदामों के लिए रवाना होना शुरू हो गया है। कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सुरज भान  ने उम्मीद जताई कि किसानों को जो डीएपी कमी रह गई अब उनको पर्याप्त डीएपी मिल मिल सकेगा। छतरपुर पहुंची 2753 मीट्रिक टन की रैक समय से आई गई।जिस किसानों को  सहकारी समितियों से खाद का वितरण शुरू हो जायेगा।
मार्कफेड गोदामों से नगद डीएपी खाद का विक्रय नहीं होगा। हरपालपुर रैंक प्वाइंट पर परिवहन ठेकेदार सुशील अग्रवाल द्वारा आधा सैकड़ा ट्रक परिवहन में लगा कर डीएपी खाद उठाव शुरू कर दिया जो शनिवार दोपहर तक रैंक प्वाइंट से उठा कर मार्कफेड गोदामों एवं सहकारी समितियों में भेजा जा रहा हैं परिवहन समय से हो इस लिए प्रशासन पहले से पूरी तैयारी कर रखी थी। ट्रकों की पर्याप्त संख्या होने में जल्द परिवहन कर जिले के विभीन्न स्थानों पर खाद का परिवहन कर पहुंचाया जायेगा।
मार्कफेड के इन गोदामों होगा ऐसा खाद वितरण
राज्य सहकारी विपणन संघ छतरपुर के द्वारा जारी योजना के मुताबिक फिलहाल छतरपुर के लिए 1560 मीट्रिक टन डीएपी खाद को जल्द से जल्द सोसायटियों तक भेजा जाएगा। इसमें छतरपुर को 160 मैटिक टन, हरपालपुर को 85 टन, बिजावर को 210,, बड़ामलहरा को 200, घुवारा को 120, बमीठा को 90 और लवकुशनगर के भण्डारण केन्द्र को 235 मीट्रिक टन खाद भेजा जा रहा है। इस अलावा पन्ना जिले के देवेंद्र नगर 30 टन, पन्ना 60 टन एवं टीकमगढ़ जिले के टीकमगढ़  पलेरा 130 ब डीएपी भेजा जा रहा हैं। इन भण्डारण केन्द्रों से ही खाद विभिन्न सोसायटियों तक पहुंचाया जाएगा। खाद के वितरण के लिए स्टेशन पर सदर पटवारी प्रदीप पाठक, और कृषि विभाग के अधिकारी सुरेंद्र अग्रवाल, व्की मौजूदगी में निगरानी की जा रही है।
इनका कहना-
जिला कलेक्टर के निर्देश पर रैंक पॉइंट से डीएपी खाद परिवहन की जानकारी ली गई सीधे खाद सोसायटियों में भेजा जा रहा हैं जिस किसानों जल्द खाद का वितरण हो सकें।
नौगॉव तहसीलदार रंजना यादव

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here